Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रेमी के शादी से इंकार पर किशोरी ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली में अपने नाकाम प्यार से आहत और प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया।

पीड़िता नोएडा में एक निजी विद्यालय की छात्रा थी और उसने अपने पिता वीरेंद्र मौर्य की स्कोडा कार में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। यह रिवाल्वर उसके पिता के नाम पर है।

प्रोपर्टी डीलर की इस बेटी को नोएडा के अस्पताल में भर्ती किया गया है ,जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता हितेश नामक युवक से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। हितेश उसी के स्कूल में पढ़ता था और अब एक मोटर मैकेनिक है।

शादी से संबंधित बातचीत के लिए दोनों परिवार इकट्ठा भी हुए थे। लेकिन हितेश ने अमीरी-गरीबी को लेकर शादी के प्रस्ताव से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने कार के डैश बोर्ड में रखी रिवाल्वर निकालकर अपने सिर में गोली मार ली।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर दोनों परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए।

हितेश की मां ने संवाददाताओं को बताया कि वीरेंद्र मौर्य ने उसके बेटे से कहा था कि उसकी बेटी के शादी के प्रस्ताव रखने पर वह इंकार कर दे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+