मप्र में नेताओं, अधिकारियों व कारोबारियों के गठजोड़ पर चोट है आयकर के छापे
भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में आयकर विभाग के शुक्रवार को पड़े छापों ने राज्य में नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के गठजोड़ पर करारी चोट की है। यह गठजोड़ किस तरह से काम कर रहा था इसका खुलासा तो आयकर के छापों की कार्रवाई के बाद आने वाले नतीजों से तय होगा, लेकिन आयकर विभाग की इस कार्रवाई से गठजोड़ में शामिल कई अन्य लोग भी सकते में हैं।
मध्य प्रदेश में यह पहला मौका है जब राजनीतिक जगत, प्रशासनिक अमले और रसूखदार कारोबारियों के खिलाफ आयकर विभाग ने एक साथ कार्रवाई की है। आयकर विभाग की कार्रवाई ने इस गठजोड़ की चूलें हिलाकर रख दी है। यदि सत्ता की बात की जाए तो प्रदेश के ताकतवर मंत्रियों में से एक स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई के भाई अभय विश्नोई और उनके कई व्यवसायिक सहयोगी इन छापों की चपेट में आए हैं। अजय विश्नोई सिर्फ इतना कहते हैं कि यह कार्रवाई प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए की गई हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और प्रशासन के ताकतवर नुमाइंदे भी इन छापों की चपेट में आए। प्रदेश के गृह सचिव राजेश राजौरा के भोपाल स्थित आवास और उनके नीमच के मकान पर भी आयकर विभाग ने दबिश दी। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग के चर्चित संचालक डा. अशोक शर्मा के भोपाल और इंदौर के आवासों पर भी छापे पड़े हैं।
आयकर विभाग ने पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी यू. क़े सावल, लघु उद्योग निगम के दो बड़े अधिकारियों, दो भवन निर्माताओं, दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों और एक पत्रकार के निवास पर छापे मारकर हलचल मचा दी है। जिन लोगों के यहां ये छापे पड़े हैं उन सभी के तार आपस में जुड़े हुए हैं। इस बात की खबर सत्ता से प्रशासन के गलियारों तक है, अब सिर्फ इंतजार इस बात का है कि यह तार एक दूसरे से किस प्रकार जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications