एंटनी दिल्ली लाए गए, सैन्य अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। रक्षामंत्री ए. के. एंटनी को दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वे शनिवार सुबह पुणे के पास स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड समारोह के दौरान मुर्छित हो गए थे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "रक्षामंत्री बिना किसी सहायता के विमान से उतरे और हवाई अड्डे पर अगुवाई के लिए खड़े अधिकारियों के साथ कुछ समय बिताया।"
कार ने बताया कि वे किसी तरह की परेशानी का अनुभव नहीं कर रहे थे। हम लोगों के आग्रह के बाद ही वह गाड़ी में बैठे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
रक्षामंत्री शनिवार शाम वायु सेना के एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे ।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पुणे जिला के खड़कवासला के पास स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड समारोह के दौरान रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी मूर्छित हो गए। इसके तत्काल बाद उन्होंने खुद को संभाला और समारोह के अंत तक खड़े रहे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को 114वें सत्र पूरा होने पर अकादमी में आयोजित 312 छात्रों की सलामी परेड में रक्षा मंत्री उपस्थित थे। उसी समय उनकी तबीयत खराब हो गई और वह सलामी लेते समय मूर्छित होकर गिर पड़े। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और उन्हें उनकी गाड़ी की तरफ ले जाने लगे।
इसके बाद रक्षामंत्री ने स्वयं को संभाला और पुन: मंच पर लाए जाने के लिए जोर दिया। वे डाक्टरों के मना करने के बावजूद दोबारा मंच पर गए और समारोह के अंत तक वहां उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें एनडीए के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डाक्टरों ने उन्हें छह से सात घंटे तक आराम करने की सलाह दी।
रक्षामंत्री की देखभाल कर रहे चिकित्सक कर्नल दीपक बहादुर ने कहा, "घबराने की कोई बात नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications