तंबाकू का युवाओं में बढ़ता प्रचलन खतरनाक : शास्त्री
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से विशेष सम्मान प्राप्त कैंसर चिकित्सक सुरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल (टीएमसीएच) में दर्ज नए मामलों में करीब 40 फीसदी मामले युवाओं द्वारा सिगरेट पीने या गुटखा चबाने के हैं।
तंबाकू के सेवन को नियंत्रित करने में योगदान करने के लिए सम्मानित शास्त्री ने कहा कि टीएमसीएच में हर साल करीब 40 हजार कैंसर रोगी भर्ती होते हैं। टीएमसीएच में कैंसर नियंत्रण विभाग के प्रमुख शास्त्री ने कहा कि इसमें से करीब 16 हजार नए मामले होते हैं।
उन्होंने कहा कि तंबाकू से संबंधित कैंसरों की शूरुआत में पहचान के आधार पर ही उसके ठीक होने की संभावना का अनुमान लगाया जा सकता है।
शास्त्री के मुताबिक तंबाकू का युवाओं में बढ़ता प्रचलन खतरनाक संकेत दे रहा है। उन्होंने इसके लिए 2003 में डब्ल्यूएचओ द्वारा मुंबई के स्कूली बच्चों पर किए गए एक सर्वेक्षण का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा कि 13 से 14 साल के बच्चों के बीच किए गए इस सर्वे में पाया गया कि 16 फीसदी बच्चे किसी न किसी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं।
शास्त्री के मुताबिक ये बच्चे फिल्म के सितारों और क्रिकेटरों के विज्ञापन से प्रभावित होकर तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications