एनडीए परेड के दौरान एंटनी मूर्छित, हालात स्थिर (लीड)
पुणे, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में खड़कवासा के पास स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में पासिंग आउट परेड समारोह के दौरान रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी मूर्छित हो गए। इसके तत्काल बाद उन्होंने खुद को संभाला और समारोह के अंत तक खड़े रहे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शनिवार को 114वें सत्र पूरा होने पर अकादमी में आयोजित 312 छात्रों की सलामी परेड में रक्षा मंत्री उपस्थित थे। उसी समय उनकी तबीयत खराब हो गई और वह कैडरों की सलामी लेते समय मूर्छित होकर गिर पड़े। इसके बाद सैन्य अधिकारियों ने तत्काल उन्हें संभाला और उन्हें उनकी गाड़ी की तरफ ले जाने लगे।
इसके बाद रक्षामंत्री ने स्वयं को संभाला और पुन: मंच पर लाए जाने के लिए जोर दिया, जहां उनकी अनुपस्थिति में परेड में व्यवधान न आने देने के लिए एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल टी. एस. रंधावा ने तत्काल मंच की कमान संभाल ली थी।
रक्षामंत्री डाक्टरों के मना करने के बावजूद दोबारा मंच पर गए और समारोह के अंत तक वहां उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें एनडीए के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डाक्टरों ने उन्हें छह से सात घंटे तक आराम करने की सलाह दी।
रक्षामंत्री की देखभाल कर रहे चिकित्सक कर्नल दीपक बहादुर ने कहा, "घबड़ाने की कोई बात नहीं है। वह पूरी तरह ठीक हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज में ईरान की दादागिरी खत्म? 'प्लान-B' तैयार, LPG-तेल की नहीं होगी किल्लत -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications