भारत और नेपाल के माओवादियों की वार्ता जून में
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। देश में पिछले चार दशकों से सक्रिय माओवादियों के नेता इस वर्ष 23 जून को अपने समकक्ष नेपाली माओवादियों के साथ कोलकाता में बैठक करने वाले हैं।
गौरतलब है कि देश में मौजूद माओवादी संगठन 'वर्ग रहित समाज' की स्थापना के लिए दशकों से सशस्त्र संघर्ष करते आए हैं। नेपाल में माओवादियों ने हथियार छोड़कर मुख्य धारा की राजनीति में जबर्दस्त तरीके से प्रवेश किया है। भारतीय माओवादी नेपाली माओवादियों के इसी अनुभव से रूबरू होना चाहते हैं।
नेपाल में अप्रैल में हुए चुनावों में माओवादियों को ऐतिहासिक सफलता मिली थी। वे फिलहाल नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने जा रहे हैं। उन्होंने वहां दशकों पुरानी राजशाही को समाप्त करने में सफलता पाई है।
प्रस्तावित बैठक में नेपाली प्रतिनिधियों का नेतृत्व वहां की कम्यूनिस्ट पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता बाबुराम भट्टाराई करेंगे।
पश्चिम बंगाल में मजदूर क्रांति परिषद के नेता अमिताभ भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, "बाबुराम भट्टाराई की अगुआई में नेपाली मओवादियों का प्रतिनिधिमंडल 22 जून को कोलकाता पहुंचेगा। वे यहां दो दिन ठहरेंगे।"
उधर पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेतृत्व वाली वाम मोर्चे ने अप्रत्याशित रूप से इस बैठक से अलग रहने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications