Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफगानिस्तान में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की हत्या

कंधार, 31 मई (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान में एक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर और उसके अंगरक्षक की हत्या कर दी गई जबकि अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने तालिबानियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में कई तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने शनिवार को पुलिस अधिकारी अब्दुल मतीन के हवाले से बताया कि दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी क्लात में शुक्रवार रात एक अज्ञात बंदूकधारी ने मेजान जिले के गर्वनर और उसके अंगरक्षक की गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि गर्वनर मोहम्मद यूनुस की उनके निवास के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

तालिबानी आतंकवादी संगठन के प्रवक्ता कारी मोहम्मद योसिफ अहमदी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

उधर अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि अफगान और अमेरिकी सुरक्षाकर्मियों ने गुरुवार को हेलमांद प्रांत के नाहर-ए-सराज जिले में एक संयुक्त कार्रवाई में कई तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+