'वैश्विक पेट्रोलियम शोधक केंद्र के रूप में उभर सकता है भारत'
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। एस्सार आयल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नरेश नायर का मानना है कि आगामी कुछ वर्षो में भारत एक बड़े वैश्विक तेल शोधक केंद्र के रूप में उभर सकता है।
शुक्रवार को पेट्रोलियम उद्योग के विश्लेषकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए नायर ने कहा कि वैश्विक रुझानों को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में भारत, पश्चिमी एशिया और चीन जैसे देशों में तेल शोधन केंद्रों के रूप में तरक्की हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुजरात मे वादिनेर संभवत: सबसे बड़ा तेल शोधक केंद्र बनकर उभरेगा।
गौरतलब है कि एस्सार आयल समूह के वादिनेर तेलशोधक संयंत्र ने इसी महीने काम करना शुरू किया है।
नायर ने कहा, "संयंत्र के लिए धन की व्यवस्था दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण के तहत एक अरब डालर की व्यवस्था अगले महीने तक और बाकी हिस्से की व्यवस्था इस साल के अंत तक की जाएगी।"
नायर ने कहा कि कुल उत्पादन का 65 फीसदी हिस्सा घरेलू उपयोग के लिए होगा। उसमें भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम शेष भाग का अमेरिका और यूरोप को निर्यात करने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications