दस लाख रुपये के बम-पटाखों से कांग्रेस नेताओं का स्वागत
रायपुर, 31 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं के राज्य आगमन पर उनके स्वागत अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए पटाखे, बैनरों और वाहनों पर लगभग 10 लाख रुपया खर्च कर डाले।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यह शक्ति प्रदर्शन केंदीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. नारायणस्वामी के राज्य आगमन पर किया। नारायणस्वामी कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ का प्रभार भी संभालते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री चरणदास महंत और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा सहित राज्य कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनेंद्र साहु भी मौजूद थे।
इस शाही खर्च के बारे में एक पार्टी विधायक ने आईएएनएस को जानकारी दी, "राज्य के नवंबर 2000 से अस्तित्व में आने के बाद, नेताओं को खुश करने के लिए, यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिन में खर्ची गई अब तक की सबसे बड़ी राशि है।" इस अवसर पर सबसे अधिक खर्च पटाखों पर किया गया था।
उन्होंने बताया, "राज्य के युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश तिवारी और नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने इस अवसर पर 200 मोटरसाइकिलों का इंतजाम किया था जिन पर सवार पार्टी कार्यकर्ता हवाई अड्डे से पार्टी कार्यालय तक नारे लगाते हुए पहुंचे।"
उल्लेखनीय है कि 2003 विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी से पराजित होने के बाद यह कांग्रेस का राज्य में पहला एकता प्रदर्शन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications