झारखंड के डॉक्टर एक दिन की हड़ताल पर
रांची, 31 मई (आईएएनएस)। झारखंड में अनुबंधित चिकित्सकों की सेवाओं को नियमित करने की मांग के समर्थन में राज्य के चिकित्सक आज एक दिन की हड़ताल पर हैं।
भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के सचिव आर. सी. झा ने कहा, "राज्य सरकार अनुबंधित चिकित्सकों की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। हम इन चिकित्सकों की मांगों के समर्थन में हड़ताल पर जा रहे हैं।" हालांकि, आपातकालीन सेवा को हड़ताल के दायरे से बाहर रखा गया है।
गौरतलब है कि राज्य में अनुबंधित चिकित्सक 26 मई से ही हड़ताल पर हैं। चिकित्सकों की मांग है कि लिखित परीक्षा के स्थान पर उनका साक्षात्कार लिया जाए। वहीं सरकार ने अनुबंधित चिकित्सकों के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा को अनिवार्य बना रखा है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 1,070 चिकित्सकों की बाहली के लिए कदम उठाया है। अनुबंधित चिकित्सकों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किए गए वादों पर अमल नहीं कर रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 2003 में राज्य में 1,800 चिकित्सकों की नियुक्ति की गई थी। अभी भी राज्य में लगभग 620 चिकित्सक अनुंबध पर कार्य कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications