पाक के पूर्व मंत्री बर्नी को हवाई अड्डे से लौटाया
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। 'वांछित लोगों की सूची' (लूक आउट नोटिस) में नाम होने के कारण पाकिस्तान के मानवाधिकार मामलों के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी को शुक्रवार रात नई दिल्ली हवाई अड्डे से दुबई लौटा दिया गया।
सरकार इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर बर्नी का नाम इस सूची में क्यों शामिल था। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, "हम हवाई अड्डे पर कंप्यूटरों में सूची में बदलाव नहीं किए जाने की मामले की जांच का प्रयास कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि इस सूची में आतंकवादियों और वांछित लोगों के नाम शामिल रहते हैं। इसी कारण सरकार इस तथ्य का पता लगा रही है कि आखिर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री का नाम इस सूची में कैसे आ गया।
वांछित सूची में शामिल लोगों को देश में प्रवेश से रोक दिया जाता है। यह सूची खुफिया एजेंसी आरएडब्ल्यू और अन्य एजेंसियों के सहयोग से तैयार की जाती है।
गौरतलब है कि बर्नी ने पाकिस्तान में कैद भारतीय कैदी कश्मीर सिंह की रिहाई में प्रमुख भूमिका निभाई थी। साथ ही सरबजीत सिंह मामले में भी वह सहयोग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले वह भारत एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे। उन्हें शुक्रवार रात नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लौटा दिया गया, जिसके बाद वह दुबई चले गए।
बर्नी ने दुबई में कहा, "भारत सरकार के इस रवैये से मैं अचंभित हूं। हालांकि, इस प्रकार के कदमों से मेरे कार्य प्रभावित नहीं होंगे। वैसे मेरे लिए यह दिल तोड़ने वाली एक घटना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications