Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मप्र में आयकर के छापों से मची खलबली

भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को आयकर के छापों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और नीमच में आयकर के दस्तों ने कुल पचास स्थानों पर छापे मारकर करोड़ों की बेनामी संपत्ति से जुड़े कागजात बरामद किए।

आयकर सूत्रों के अनुसार भोपाल में 15 लोगों से जुड़े कुल 20 स्थानों पर आयकर की टीमों ने छापे मारे, जबकि जबलपुर में 10 लोगों से संबंधित 18 स्थानों पर दबिश दी गई। इसी तरह इंदौर और नीमच में कई प्रभावशाली लोग आयकर की छापामार कार्रवाई की चपेट में आए।

भोपाल में गृह सचिव राजेश राजौरा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी यू. के. सावल, लघु उद्योग निगम के बी़ एम़ सिंह, स्वास्थ्य संचालक अशोक शर्मा, गोयल बिल्डर्स के अरुण सहलोत के अतिरिक्त शौकत अली, आर. बी. जैन, संजय गुप्ता और संजय मेहता के यहां आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी।

इसी तरह जबलपुर में स्वास्थ्य मंत्री अजय विश्नोई के भाई अभय विश्नोई के कार्यालय पर आयकर के दल ने छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा अभय जैन, अश्विनी श्रीवास्तव, श्याम चौदाहा, बीजी नामदेव, सुबोध जैन, के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+