Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुश ने मुशर्रफ के प्रति अपना समर्थन दोहराया

Georga Bush
वाशिंगटन, 31 मईः राष्ट्रपति जार्ज बुश ने एक बार फिर पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। बुश ने कहा है कि वह पाकिस्तान के नवनिर्वाचित नेताओं के साथ-साथ मुशर्रफ के साथ भी सहयोग जारी रखेंगे।

मुशर्रफ के अपने कार्यालय त्यागने की अफवाहों के बीच बुश ने कल उन्हें फोन करके पाकिस्तान के प्रति अमेरिका का समर्थन दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में मुशर्रफ का सहयोग चाहते हैं।

विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉम कैसी ने बुश की बातों को स्पष्ट करते हुए कहा, "राष्ट्रपति ने कहा है कि वह पाक प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रपति मुशर्रफ के साथ भी मिलकर काम करना चाहते हैं।"

उधर हइट हाउस की प्रवक्ता डैना पेरिनो ने कहा कि वह पाकिस्तान की नई सरकार के जनजातीय नेताओं के साथ हुए समझौते को लेकर बेहद चिंतित हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के अफगानिस्तान से लगे इलाके को अल कायदा और तालिबानी आतंकवादियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

पेरिनो ने कहा, "हम चाहते हैं कि पाक सरकार क्षेत्र में आतंकवादियों का खात्मा सुनिश्चित करे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+