Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगस्त में अपना राजनैतिक दल गठित कर सकते हैं चिरंजीवी

हैदराबाद, 31 मई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्मों के सुपर सितारे चिरंजीवी भी राजनीति के मैदान में दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। वे अगस्त में अपने राजनैतिक दल का विधिवत गठन करने की योजना बना रहे हैं।

चिरंजीवी के साले और फिल्म निर्माता अल्लु अरविंद ने 'चिरंजीवी नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस' (सीएनटीयूसी) की एक रैली के दौरान संवाददाताओं को बताया कि वह 22 अगस्त को अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने राजनैतिक दल का गठन कर सकते हैं।

इस रैली का आयोजन चिरंजीवी से राजनीति में प्रवेश की अपील करने के लिए किया गया था।

अरविंद ने कहा, "मुझे यकीन है कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए वह जरूर राजनीति में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा है कि वह स्वयं इसकी घोषणा करेंगे। कुछ लोग पूछ रहे हैं कि वह इतना लंबा समय क्यों ले रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राजनीति कोई छोटा मुद्दा नहीं है। इसपर किसी भी निर्णय के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है।"

सूत्रों का कहना है कि चिरंजीवी की पार्टी का नाम संभवत: लेबर पार्टी होगा और इसका प्रतीक चिह्न् होगा रेलगाड़ी।

गौरतलब है कि 1982 में जब एन.टी. रामाराव ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की स्थापना की थी तो स्थापना के नौ महीने बाद ही वह सत्ता में आ गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+