Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'चाइना डेली' में भारतीय राजदूत का लेख

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक अनोखे घटनाक्रम में चीन में भारत की राजदूत निरुपमा राव ने वहां की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले समाचार पत्र 'चाइना डेली' में एक लेख लिखा है।

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। एक अनोखे घटनाक्रम में चीन में भारत की राजदूत निरुपमा राव ने वहां की कम्युनिस्ट सरकार के मुखपत्र माने जाने वाले समाचार पत्र 'चाइना डेली' में एक लेख लिखा है।

इस लेख में उन्होंने चीन में हाल में आए भूकंप के बाद भारत सरकार द्वारा की गई मदद का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र किया है।

गौरतलब है कि भारतीय राजदूत का यह लेख ऐसे समय आया है जब एक सप्ताह के भीतर ही विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी बीजिंग की यात्रा पर जाने वाले हैं।

पूर्व कूटनीतिज्ञ विनोद खन्ना ने आईएएनएस को बताया, "राजदूतों के रूप में सभी लोग समाचार पत्रों में लिखते रहे हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि चीन के राजदूत के रूप में कितने लोगों ने समाचार पत्रों में लेख लिखे होंगे।"

'ए नेबर एंड ए फ्रैंड इन नीड' नामक लेख में राव ने भारत द्वारा चीन को दी गई 50 लाख डालर की सहायता और जरूरी सामानों से लैस भारतीय विमानों के चीन पहुंचने का जिक्र किया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पूर्वी एशियाई अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष श्रीकांत कोंडापल्ली ने कहा, "कई राजदूतों ने चीन के अखबारों के लिए लेख लिखे हैं लेकिन चाइना डेली के लिए शायद ही किसी ने कुछ लिखा हो।"

उन्होंने कहा कि इस लेख के चाइना डेली में प्रकाशित होने का अर्थ ही है कि वह चीन की सरकार द्वारा प्रमाणित था। इसके द्वारा संभवत: चीन अन्य देशों को भारत के साथ अपने मजबूत होते रिश्तों की एक झलक भी देना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+