प्रतिष्ठित 'स्पेलिंग बी' प्रतियोगिता में भारतीय छात्र ने मारी बाजी
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में शुद्ध लेखन (स्पेलिंग) को लेकर शुरू की गई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 'स्क्रीप्स नेशनल स्पेलिंग बी' में इंडियाना के भारतीय मूल के 13 वर्षीय छात्र समीर मिश्रा ने बाजी मारी है।
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में शुद्ध लेखन (स्पेलिंग) को लेकर शुरू की गई प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 'स्क्रीप्स नेशनल स्पेलिंग बी' में इंडियाना के भारतीय मूल के 13 वर्षीय छात्र समीर मिश्रा ने बाजी मारी है।
शुक्रवार रात प्रतियोगिता के 16वें दौर में आठवीं कक्षा के छात्र समीर का मुकाबला 12 वर्षीय सिद्धार्थ चांद के साथ था। इस प्रकार की प्रतियोगिता में पहले से ही भारतीय मूल के छात्रों का दबदबा रहा है। वर्ष 2005 में भारतीय छात्र अनुराग कश्यप ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार पर कब्जा जमाया था।
इस वर्ष के विजेता समीर को पुरस्कार स्वरूप तीस हजार डॉलर और एक ट्राफी मिली है। इसके अलावा समीर को 2,500 डॉलर का अमेरिकी बचत बांड के अलावा पढ़ाई के लिए ढेर सारी सुविधाएं दी गई है।
अमेरिका की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विगत चार सालों से समीर अपना भाग्य आजमा रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2005, 2006 और 2007 में क्रमश: 98वां, 14वें और 16वें स्थान पर रहने में कामयाब रहे थे। समीर का सपना एक सफल चिकित्सक बनने का है। उसे इस प्रतियोगिता के लिए बहन श्रुति स्पेलिंग की पाठ पढ़ाती थीं।
पढ़ाई के अलावा कंप्यूटर और मोटरसाइकिल से समीर को खास लगाव है। पढ़ाई में गणित और विज्ञान उसके प्रिय विषयों में हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ आठ में दो और भारतीय मूल के बच्चों ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications