पीआईसी की 100 वीं बैठक के लिए भारतीय दल पाकिस्तान में
लाहौर, 31 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच जल संबंधी मुद्दों के लिए गठित 'परमानेंट इंडस कमीशन' (पीआईसी) की 100 वीं बैठक में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय भारतीय दल पाकिस्तान गया हुआ है।
लाहौर, 31 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच जल संबंधी मुद्दों के लिए गठित 'परमानेंट इंडस कमीशन' (पीआईसी) की 100 वीं बैठक में भाग लेने के लिए 11 सदस्यीय भारतीय दल पाकिस्तान गया हुआ है।
इस पुनरीक्षण बैठक की औपचारिक शुरुआत से पहले दोनों देशों के अधिकारियों ने एक बड़ा केक काटकर जश्न मनाया।
पीआईसी के पाकिस्तानी आयुक्त सईद जमात अली शाह ने अपने भारतीय सहयोगी जी.अरंग नाथन की मौजूदगी में मीडियाकर्मियों से कहा, "इस जश्न को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है यह आयोग कितना सफल है। यह विकास और जल वितरण संबंधी मुद्दों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।"
पीआईसी का गठन दोनों देशों के बीच 1960 की जल संधि के बाद विश्व बैंक की मध्यस्थता से किया गया था।
यह पूछे जाने पर कि पाकिस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर की बगलिहार जल विद्युत परियोजना के निरीक्षण पर भारत की क्या प्रतिक्रिया है? नाथन ने कहा कि यह मुद्दा बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस बांध के निर्माण और इसकी डिजायन पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इसके निरीक्षण की अनुमति मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications