एनडीए के 286 कैडेट स्नातक घोषित, सेना में शामिल (लीड)
खड़कवासला (महाराष्ट्र), 31 मई (आईएएनएस)। खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 286 कैडेटों को आज स्नातक घोषित कर भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया। आज इस संस्थान की साठवीं वर्षगांठ भी थी।
खड़कवासला (महाराष्ट्र), 31 मई (आईएएनएस)। खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 286 कैडेटों को आज स्नातक घोषित कर भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया। आज इस संस्थान की साठवीं वर्षगांठ भी थी।
ये सभी कैडेट अब थल सेना, नौसेना और वायुसेना की अकादमियों में प्रशिक्षण लेकर देश की सेवा करेंगे।
पासिंग आउट परेड के बाद इन कैडेटों ने अपनी-अपनी टोपियां हवा में उछाल कर अपने पास होने का जश्न मनाया। इस अवसर पर अधिकांश कैडेटों के माता-पिता भी उपस्थित थे।
परेड के दौरान कैडेटों ने हवाई करतब दिखा कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया।
प्रशिक्षण प्राप्त कैडेटों में भूटान और तजाकिस्तान के 14 कैडेट भी शामिल हैं।
परेड का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कैडेटों से कहा, "आपको हमेशा उस पाठ को याद रखना चाहिए जो यहां सिखाया गया है। वह आजीवन आपको अपनी प्रतिभा निखारने में मदद करेगा।"
इस अवसर पर उन्होंने मणिपुर के युमनाम रोमेन को 'प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल फॉर मेरिट इन एकेडमिक्स एंड स्पोर्ट्स' तथा लिमा स्क्वोड्रन को 'आनर आफ चैंपियन स्क्वोड्रन' का खिताब दिया।
इस अवसर पर पास हुए कैडेटों के मां-बाप सहित अनेक लोग यह परेड देखने आए हुए थे। एक कैडेट लेफ्टिनेंट के.जे.सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मैंने एनडीए में आने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मेरे पिता को तीन बार यहां से साक्षात्कार में असफल घोषित कर दिया गया था।"
इन सभी कैडेटों को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications