Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुश का हाथ मुशर्रफ के साथ

इस्लामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर कुर्सी छोड़ने के चौतरफा दबाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह उनके साथ हैं।

बुश ने टेलाफोन पर मुशर्रफ से कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए उनके संघर्ष में अमेरिका उनके साथ है। पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' ने वाशिंगटन से व्हाइट हाउस प्रवक्ता डैना पेरिनो के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है।

'डॉन' में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है, "बुश ने दोहराया है कि वह पाकिस्तान का समर्थन करते रहेंगे और अमेरिका-पाकिस्तान के बीच संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए मुशर्रफ को सहयोग करते रहेंगे। "

रिपोर्ट में कहा गया है, "वाशिंगटन में कूटनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार व्हाइट हाउस ने न केवल मुशर्रफ को टेलीफोन किया बल्कि दोनों के बीच हुई बातचीत का विस्तृत ब्यौरा भी जारी किया जाएगा। "

व्हाइट हाउस ने कहा कि मुशर्रफ के साथ बुश की हुई बातचीत मिस्र में हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के साथ बुश की हुई बैठक का ही हिस्सा था। मुशर्रफ के प्रवक्ता मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) राशिद कुरैशी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच लगभग 25 मिनट तक बातचीत चली।

कुरैशी ने कहा कि बुश ने बातचीत में दोहराया कि वह पाकिस्तान और मुशर्रफ का समर्थन करते रहेंगे। गौरतलब है कि मीडिया में मुशर्रफ के पद छोड.ने को लेकर रिपोर्टें प्रकाशित हुई थी।

सेना प्रमुख जनरल असफाक परवेज कियानी के साथ बुधवार देर रात मुशर्रफ की मुलाकात को लेकर कई तरह अफवाहें सामने आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+