पाक के राष्ट्रपति पद पर हैं जरदारी की निगाहें!
इस्लामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक समाचार पत्र की रिपोर्ट पर यकीन करें तो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह अध्यक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता आसिफ अली जरदारी की निगाहें राष्ट्रपति पद पर टिकी हैं।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने अत्यंत विश्वसनीय सूत्र के हवाले से बताया कि पीपीपी और नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) के बीच एक समझौता हुआ है जिसके अनुसार दोनों पार्टियां मिलकर मुशर्रफ पर दबाव बनाएंगी ताकि वह किसी भी तरह अपना पद छोड़ दें।
समाचार पत्र के अनुसार एक बार ऐसा हो जाने पर जरदारी को नया राष्ट्रपति चुन लिया जाएगा।
पत्र ने सूत्र के हवाले से लिखा है, "देश की सेना सहित अमेरिका, सऊदी अरब और चीन कोई नहीं चाहता कि राष्ट्रपति को हटाया जाए। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी उन्हें नाराज न करने का फैसला किया है। अब वे रणनीति के तहत मुशर्रफ पर दबाव बनाना चाहते हैं कि वे खुद पद छोड़ दें।"
गौरतलब है कि पाकिस्तान के वकील बर्खास्त न्यायधीशों की बहाली के लिए एक इस्लामाबाद से मुशर्रफ के रावलपिंडी स्थित कार्यालय तक एक लंबी रैली निकालना चाहते हैं। जरदारी भी इस रैली में अपनी और पीएमएल-एन की भागीदारी सुनिश्चित करके एक तीर से दो शिकार करने की कोशिश में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications