रामदेव कराएंगे 'योगा ऑन सी'

पातंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला ने बताया कि इस आध्यात्मिक अभियान का नाम 'योगा ऑन सी' रखा गया है। यह अभियान राजनीतिक कारणों से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 4 जून को विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी भी चीन की यात्रा पर रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि यह योगाभ्यास 1 जून से हांगकांग से शुरू होगी और सान्या शहर से होते हुए जियामेन और वियतनाम के हलांग की खाड़ी तक चलेगी। इस दौरान जीवन के लिए योग किस प्रकार आवश्यक है इस पर प्रकाश डाला जाएगा।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में उनके अनुयायी पूरे विश्व में योग से रूबरू हो रहे हैं। 1973 में हरियाणा में जन्में बाबा रामदेव का कहना है कि योग से किसी भी गंभीर समस्या का समाधान संभव है। 1995 में उन्होंने दिव योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की है जहां योग का अभ्यास कराया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications