कनाडा में 'फेसबुक' पर उठे सवाल

ओटावा स्थित 'इंटरनेट पोलिसी एंड पब्लिक इंटरेस्ट क्लीनिक' के कानून के छात्र ने 'कनाडा गोपनियता आयोग' को इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि 'फेसबुक' अपने उपयोगकर्ता की अनुमति के बिना उसके निजी सूचनाओं का प्रयोग कर रही है।
वेबसाइट द्वारा 21 बार से अधिक गोपनियता कानून के उल्लंघन की सूची आयोग को सौंपी गई है। इसमें कहा गया है कि इससे कनाडा के 'पर्सनल इंफोरमेशन प्रोटेक्सन एंड इलेक्ट्रोनिक डक्यूमेंट एक्ट' का उल्लंघन हुआ है।
शिकायत में कहा गया है कि सोशल नेटवर्किं ग साइट 'फेसबुक' अपने उपयोगकर्ताओं की निजी जानकारियों का भी उपयोग कर रही है। शिकायत में कहा गया है, "वेबसाइट निजी सूचनाओं का उल्लंघन कर रही है।"
आयोग इस शिकायत की जांच में एक वर्ष लगा सकती है। 'फेसबुक' के उपयोगकर्ताओं की संख्या 6.9 करोड़ है, जिसमें 70 लाख कनाडा से हैं। अमेरिका और ब्रिटेन के बाद इस वेबसाइट के सबसे अधिक उपयोगकर्ता कनाडा में हैं। आंकड़ों के अनुसार केवल टोरंटो में ही फेसबुक के सात लाख सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications