Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

13 साल के बाद मिलीं रवीन्द नाथ टैगोर की खोई वस्तुएं

ढाका, 31 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेशी अधिकारियों ने नोबल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्र नाथ टैगोर की कुछ खोई हुई वस्तुएं देश के विभिन्न हिस्सों से बरामद कीं। ये वस्तुएं पिछले तेरह वर्षो से गायब थीं।

समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने बताया कि भू मामलों के सह आयुक्त (एसी) दीवान महम्मदुल हक ने टैगोर की 54 खोई वस्तुएं पुरातत्व विभाग को सौंपी। यह जानकारी शहजादपुर के रवींद्रनाथ संग्रहालय की संरक्षक नाहिद सुल्ताना ने दी।

गौरतलब है कि शहजादपुर में रवींद्रनाथ के परिवार वाले रहते थे और कवि ने यहां अपने कुछ उल्लेखनीय रचनाएं लिखी थीं।

एक सूत्र ने बताया कि ये वस्तुएं 13 साल पहले उस समय खो गईं थी जब भूमि सह आयुक्त कार्यालय को रवींद्रनाथ कचारीबाड़ी परिसर से स्थानांतरित कर दिया गया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के कुछ दिन बाद ही ये वस्तुएं गायब हो गईं थी।

पुरातत्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "खोई वस्तुओं को प्रदर्शन के लिए जल्दी ही रवींद्रनाथ कचारीबाड़ी संग्रहालय में रखा जाएगा।"

रवींद्रनाथ टैगोर की धरोहरें भारत और बांग्लादेश में रखी गईं हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत के शांतिनिकेतन में स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय से 40 साल पहले चुराई गई वस्तुओं को खोजने में आपसी सहयोग किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+