केंद्र सरकार का पांच शहरों को 2010 तक सिगरेटमुक्त बनाने की योजना
नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार एक ऐसा प्रस्ताव ला रही है जिसको अमली रूप दिए जाने के बाद 2010 तक पांच शहर सिगरेटमुक्त बन जाएंगे।
अभी चंडीगढ़ आधिकारिक रूप से सिगरेटमुक्त शहर बन चुका है। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद को भी सिगरेटमुक्त बनाने की योजना है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद को 2010 तक सिगरेटमुक्त बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश में राष्ट्रमंडल खेल 2010 में ही होंगे।
इस अधिकारी के मुताबिक इन शहरों में ऐसी उम्मीद है कि 2010 तक कार्यस्थलों समेत सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट-बीड़ी पीने की मनाही हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि हवाईअड्डों और रेस्तरां में पहले से ही सिगरेट-बीड़ी पीने के लिए अलग कमरे बनाए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के इस अधिकारी ने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। चंडीगढ़ शहर को सिगरेटमुक्त बनाने में कड़ाई के साथ काम करने वाले एक अधिकारी हेमंत गोस्वामी ने कहा कि देश में पहले से ही कई कानून मौजूद हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उनको कठोरता के साथ लागू किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications