केरल में बनेंगे पांच आईटी पार्क
तिरूवनंतपुरम, 31 मई (आईएएनएस)। केरल सरकार ने आज राज्य के कोल्लम, अलाप्पुझा, त्रिसुर, कन्नूर और कासरगोड़ जिले में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) पार्क बनाने का फैसला किया है।
राज्य मंत्रिमंडल की साप्ताहिक बैठक के बाद केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने पत्रकारों से कहा कि प्रस्तावित पांचों आईटी पार्क राज्य सरकार की नवगठित सूचना प्रौद्योगिकी मूल संरचना कंपनी के तहत बनाए जाएंगे।
इस कंपनी में राज्य सरकार की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी और बाकी हिस्सेदारी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की होगी।
अच्युतानंदन ने कहा, "हमने राजस्व विभाग से प्रस्तावित पार्को के लिए जमीन के अधिग्रहण की व्यवस्था करने को कहा है। इन पार्को के लिए पांचो जिलों में कम से कम 25 से 100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। अधिग्रहण के बाद जमीन सूचना प्रौद्योगिकी मूल संरचना कंपनी को सौंप दी जाएगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य के 14 जिलों में आईटी पार्क स्थापित करने की योजना बनाई है। प्रस्तावित पांच पार्क पहले चरण के तहत बनाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications