दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी को जन्म प्रमाण पत्र की दरकार
भोपाल, 31 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित नेशनल टाइगर रिजर्व में वत्सला नाम की हथिनी की उम्र 98 साल है। यह दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी है, लेकिन यह साबित करने के लिए उसके जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत है जिसे अब तक हासिल नहीं किया जा सका है।
वत्सला का जन्म केरल के जंगलों में हुआ था। उसने अपने जीवन के पांच दशक वहीं गुजारे। 1973 में वत्सला मध्यप्रदेश आई थी। उसने लगभग दो दशक होशंगाबाद के जंगलों में बिताए। इसके बाद वह 1993 में पन्ना स्थित राष्ट्रीय उद्यान पहुंची ।
पिछले डेढ़ दशक से पन्ना के राष्ट्रीय उद्यान में चहल कदमी करने वाली जानवरों की इस दादी की काया ढल चुकी है लेकिन उसके पास अपनी उम्र साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है।
उल्लेखनीय है कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में थाईलैंड की एक हथिनी का नाम दर्ज है जिसकी उम्र 80 वर्ष बताई गई है। वह पांच वर्ष पहले दुनिया छोड़ चुकी है। पन्ना स्थित राष्ट्रीय उद्यान का प्रबंधन वत्सला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराना चाहता है, लेकिन केरल से जन्म प्रमाण पत्र हासिल न हो पाने के कारण ऐसा सम्भव नहीं हो पा रहा है।
राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक जी. कृष्णमूर्ति का कहना है कि उन्होंने केरल के वन विभाग से वत्सला का जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए कई बार संपर्क किया है। इसके बावजूद उन्हें वहां से कोई मदद नहीं मिली। उसी का नतीजा है कि वत्सला का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं हो पाया है।
कृष्णमूर्ति के मुताबिक जानवरों की उम्र तय करने की कोई वैज्ञानिक विधि नहीं है। लिहाजा जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में वत्सला की आयु तय नहीं की जा सकती। वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग हथिनी है, लेकिन यह प्रमाणित करना मुश्किल हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications