Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मंहगाई और ईंधन की कीमतों पर चर्चा होगी

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। लगातार बढ़ती महंगाई और ईधन की कीमतों को थामने की रणनीति बनाने हेतु कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की महत्वपूर्ण बैठक आज हो रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम जो कार्यसमिति के सदस्य नहीं हैं, से कहा गया है वह मुद्रास्फीति पर एक रिपोर्ट भेजें। गौरतलब है कि दस मई को समाप्त हुए सप्ताह में मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 8.1 फीसदी हो गई। बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की चर्चा भी की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 130 डालर प्रति बैरल की नई ऊंचाई पर पहुंच जाने के बाद सरकार पर इसकी कीमतों में इजाफा करने का दबाव है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर और दिल्ली के विधानसभा चुनावों और 2009 में होने वाले आम चुनावों के संबंध में रणनीतियां प्रस्तुत करने का भी अनुमान है।

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों भारी पराजय के बाद पार्टी कार्यसमिति की यह पहली बैठक है।

बैठक में वाम दलों की उस चेतावनी के बारे में भी बातचीत की जाएगी जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा परिवहन ईंधनों की कीमतें बढ़ाने के किसी भी कदम का विरोध किया है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का रुख है कि वह ईंधन की कीमतें बढ़ाने संबंधी किसी भी चर्चा में शामिल नहीं होगी। इसकी जगह वह तेल के कारोबार में कर प्रणाली में सुधार पर जोर देती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+