क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

येदियुरप्पा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 29 को मंत्री बनाया (लीड)

By Staff
Google Oneindia News

बेगलौर, 30 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने 29 अन्य मंत्रियों के साथ आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार बनने के इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

पैंसठ वर्षीय येदियुरप्पा सहित मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी विधायकों ने कन्नड़ भाषा में पद व गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने उन्हें यह शपथ दिलाई।

येदियुरप्पा ने चुनाव पूर्व किए अपने वादे को पूरा करते हुए भाजपा की राज्य इकाई में उपाध्यक्ष मुमताज अली खान को भी अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया। खान येदियुरप्पा सरकार में मुस्लिम समुदाय के एकमात्र मंत्री होंगे। फिलहाल वे विधायक नहीं हैं। उन्हें विधानपरिषद में लाया जाएगा।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों में 25 विधायक भाजपा के हैं। कुल छह निर्दलीय विधायकों में से पांच को मंत्री पद से नवाजा गया है।

निर्दलीय विधायकों को सरकार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले जी. जनार्दन रेड्डी और उनके भाई जी. करूणाकर रेड्डी को भी मंत्री बनाया गया है।

बंगलौर शहर के यशवंतपुर से चुनाव जीतकर आई शोभा करांदलगे भाजपा की एक मात्र महिला विधायक हैं। उन्हें भी येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य विधायक हैं:- के. एस. ईश्वरप्पा, वी. एस. आचार्य, गोविंद कराजोल, सी. एम. उदासी, रामचंद्र गौड़ा, आर. अशोक, एस. के. रवीन्द्रनाथ, विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी, बच्चे गौड़ा, बासवराव बोम्मई, बी. श्रीरामुलु, रेवु नाइक, एस. सुरेश कुमार, कृष्णा पलेमर, वेंकटरमनप्पा, कृषन्नैया शेट्टी, अरविंद लिम्बावली, नरेन्द्र स्वामी, एच. हलप्पा, डी. सुधाकर, लक्ष्मण सवादी, गूलिहट्टी शेखर, रूद्रप्पा निरमानी, शिवराज थंगाडागी और एस. के. बेलुब्बी।

कुल 225 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के 110 विधायक चुनाव जीतकर आए हैं। सभी छह निर्दलीय विधायकों ने येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को समर्थन दिया है।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह,पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी,पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)के संयोजक जार्ज फर्नाडीज, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X