आधी रात में नेपाल नरेश के महल छोड़ने की खबरों का खंडन
काठमांडू, 30 मई (आईएएनएस)। नेपाल के शाही महल ने स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित इन खबरों का खंडन किया है कि राजगद्दी अधिकारिक रूप से छिनने के बाद राजा ज्ञानेंद्र आधी रात को महल खाली करके अपने व्यक्तिगत निवास चले गए हैं।

काठमांडू के एक टेबलायड 'नया पत्रिका' ने शुक्रवार को प्रथम पृष्ठ पर समाचार प्रकाशित किया था कि राजा ज्ञानेंद्र ने आधी रात को नारायणहिती महल खाली कर दिया।
इस समाचार से नेपाल के अंतिम राजा के महल खााली करने के बारे में उत्तेजना फैल गई। गौरतलब है कि संसद ने राजा को महल खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
गुरुवार को महल के आसपास के प्रतिबंधित क्षेत्र में उस समय तनाव फैल गया जब एक अनियंत्रित भीड़ ने महल के सामने प्र्दशन किया। भीड़ राजा के महल छोड़ने की पुष्टि करना चाहती थी। सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए।
आशा है कि नेपाल की सरकार शुक्रवार को राजा को महल छोड़ने के बारे में औपचारिक नोटिस भेजेगी। नारायणहिती महल संग्रहालय में तब्दील करने के साथ ही इसके कर्मचारियों को सरकारी सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।