तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार (लीड-1)
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। गुरुवार की गिरावट के बाद आज देश के शेयर बाजार तेजी दर्शाते हुए बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 99 और निफ्टी 35 अंक ऊपर चढ़े।
आज बाजार बंद होने तक मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 99.31 अंक की तेजी दर्शाते हुए 16,415.57 पर बंद हुआ।
इस दौरान बीएसई के मिडकैप में 18.78 अंक की तेजी देखी गई और यह 6,760.54 पर, जबकि स्मॉल कैप 48.03 अंकों की तेजी दर्शाता हुआ 8,133.04 पर बंद हुआ।
उधर, राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' गुरुवार के मुकाबले 34.80 अंकों की तेजी के साथ 4,870.10 पर बंद हुआ।
इससे पहले आज सुबह सेंसेक्स 137.77 अंकों की तेजी के साथ 16,454.03 पर खुला। दोपहर 1.10 बजे तक यह 116.38 अंकों की बढ़त के साथ 16,432.64 पर कारोबार कर रहा था।
वहीं एनएसई का निफ्टी आज 44.55 अंकों की बढ़त के साथ 4,879.85 पर खुला। दोपहर 1.10 बजे यह 4,874.85 पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*