महंगा पड़ेगा दिल्ली और मुंबई में ऑफिस खोलना
नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। अगर आप कोई ऑफिस खोलने का मन बना रहे हैं तो कृपया इसके लिए दिल्ली अथवा मुंबई का रुख न करें। एक नए सर्वेक्षण में पाया गया है कि ये दोनों शहर ऑफिस के लिहाज से दुनिया के दो सबसे महंगे शहर हैं।
सीबी रिचर्ड्स एलिस ग्रुप की अर्ध वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार ऑफिस खोलने के लिहाज से मुंबई दुनिया का चौथा सबसे महंगा शहर है। यहां ऑफिस के लिए जमीन का किराया 210.97 डालर प्रति वर्ग फीट है।
मास्को में इतनी ही जमीन का किराया 232.37 डालर है।
इस सूची में दिल्ली को सातवां स्थान मिला है और यहां एक वर्गफीट जमीन का किराया 145.16 डालर है।
लंदन ने दुनिया के सबसे महंगे शहर का अपना रुतबा कायम रखा है और यहां एक वर्ग फीट जमीन का किराया है 299.54 डालर।
सबसे महंगी जगहों की इस सूची में सिंगापुर और दुबई ने पहली बार अपना नाम दर्ज कराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*