बिहार में पीट-पीट कर बच्ची की हत्या

तुरकौलिया के थानाध्यक्ष अबरार अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार रखवाले की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इस बाबत मृत बच्ची के चाचा बेलवा गांव निवासी रूपलाल महतो ने खगनी गांव निवासी मेघु पासवान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवायी है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार की संध्या करीब पांच बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ उसकी भतीजी मूर्ति कुमारी बगल के गांव खगनी के चंद्रकिशोर राय की फुलवारी में गिरे लीची के फल चुनने गयी थी। इसी दरम्यान नशे में धुत फुलवारी का रखवाला मेघु पासवान ने मूर्ति को पकड़ लिया और डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications