इंटरनेट की नई पसंद भारतीय भाषाएं

Internet
नई दिल्ली, 29 मई: बदलते समय के साथ भारत में इंटरनेट उपयोग की तस्वीर तेजी से नई शक्ल अख्तियार कर रही है। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों व कस्बों में इंटरनेट का बढ़ता दखल तथा उपयोक्ताओं की संख्या में तेजी से होता इजाफा कई नए परिणाम सामने ला रहा है। नई दिल्ली आधारित इंटरनेट मार्केटिंग पर शोध करने वाली कंपनी जक्स्टकंसल्ट द्वारा प्रस्तुत की गई नई सर्वेक्षण रिपोर्ट 'इंडिया आनलाइन 2008' में ऐसे कई खुलासे किए गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में देश में कुल शहरी इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या लगभग 4.03 करोड़ है, तथा ग्रामीण व छोटे कस्बों में यह संख्या 0.9 करोड़ के निकट है। पिछले 1 वर्ष में ही शहरी इंटरनेट उपयोक्ताओं की संख्या में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जोकि पिछले 7 वर्षों में 19 प्रतिशत है। वहीं यह भी कहा गया है कि देश में रोजाना इंटरनेट का प्रयोग करने वालों की संख्या लगभग 2.5 करोड़ है।

रिपोर्ट में आगे उल्लेख है कि देश के कुल इंटरनेट उपयोक्ताओं में 77 प्रतिशत 19 से 35 वर्ष आयुवर्ग के हैं, तथा 34 प्रतिशत पाठक भारतीया भाषाओं में पठन सामग्री पढ़ते हैं, जबकि मात्र 28 प्रतिशत ही अंग्रेजी सामग्री पढ़ना पसंद करते हैं, जोकि देशी भाषाओं में आनलाइन पठन सामग्री के लिए अच्छे संकेत हैं।

जक्स्टकंसल्ट द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में आगे कहा गया है कि लगभग 41 प्रतिशत लोग अपने घर से ही इंटरनेट सर्फिंग करना पसंद करते हैं, वहीं 91 प्रतिशत लोग इसका प्रयोग ई-मेल के लिए तथा 72 प्रतिशत लोग नौकरी ढूंढने के लिए भी करते हैं। 70 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इंटरनेट के माध्यम से दूर बैठे लोगों से चैटिंग करना भाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+