शिक्षक की गोली से डीआईओएस की मौत

जौनपुर कोतवाली के क्षेत्राधिकारी योगेंद्र नारायण शुक्ल ने बताया कि बुधवार को राज इंटर कालेज के शिक्षक अंजनी शंकर ने वेतन न मिलने को लेकर जौनपुर के जिला विद्यालय निराक्षक दिनेश चंद्र पांडे के केबिन में जाकर उन्हें भला बुरा कहने लगे। इसी दौरान दोनों की बहस हुई। तभी अंजनीशंकर ने दिनेश चंद्र पांडे पर गोलियां चला दीं।
दो गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल जिला विद्यालय निरीक्षक को जौनपुर जिला अस्पताल से वाराणसी के सिंह अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। फरार हमलावर अंजनीशंकर के बारे में किसी भी तरह की सूचना से क्षेत्राधिकारी ने अभी इन्कार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications