उप्र में बिकेगा ब्रांडेड ईंधन

Petroleum
लखनऊ, 29 मई: उत्तर प्रदेश के सभी बड़े शहरों में एक जून से तेल कंपनियों द्वारा ब्रांडेड तेल बेचने की तैयारी की जा रही है। पहले चरण में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, आगरा और इलाहाबाद जैसे शहरों में अनिवार्य रूप से ब्रांडेड ईंधन बेचने की शुरुआत होगी।

इसके अलावा रायबरेली, जौनपुर, बांदा, बहराइच जैसे शहरों के डीलर ब्रांडेड और सामान्य दोनों तरह का ईंधन 50-50 फीसदी के अनुपात में बेच सकेंगे।

गौरतलब है कि साधारण पेट्रोल की तुलना में ब्रांडेड पेट्रोल का मूल्य तीन रुपये और ब्रांडेड डीजल का मूल्य सवा रुपये अधिक होता है। 'उत्तर प्रदेश पेट्रोल पंप एसोसिएशन' के अध्यक्ष बी. एन. शुक्ला ने ब्रांडेड पेट्रोल व डीजल को अनिवार्य रूप से बेचने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "तेल कंपनियों के पास घाटे की भरपाई करने के लिए ब्रांडेड तेल को अनिवार्य रूप से बेचने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।"

शुक्ला ने कहा कि अगर राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए कर का प्रतिशत कम कर दे तो जनता पर ब्रांडेड ईंधन का भार नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों में कर का अनुपात 12 फीसदी है जबकि उत्तर प्रदेश में 22 फीसदी है।

लखनऊ स्थित इंडियल ऑयल कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों ने तो ब्रांडेड ईंधन बेचना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर भारत पेट्रोलियम अपने पेट्रोल पंपों पर दोनों किस्म के ईंधन बेच रही है।

इंडियन ऑयल के राज्य स्थित जनरल मैनेजर ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर ब्रांडेड ईंधन बेचना अनिवार्य कर दिया गया है लेकिन लोगों को साधारण ईंधन भी दिया जाएगा। लेकिन ब्रांडेड ईंधन पर हमारा जोर ज्यादा होगा क्योंकि पर्यावरण के लिहाज से यह ज्यादा बेहतर है।

जमीनी हकीकत यह है कि ब्रांडेड किस्म को बढ़ावा देने के लिए सभी तेल कंपनियां गैर ब्रांडेड पेट्रोल-डीजल के कोटे में कटौती कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+