गूगल व माइस्पेस में समझौता

इसके अलावा गूगल ने अपने पहले स्मार्ट फोन का प्रदर्शन किया। यह फोन 'एंड्रायड' नामक एक नये साफ्टवेयर से लैस है जो इन फोनों पर इंटरनेट का प्रयोग करने के लिए इस्तेमाल में आता है। माना जा रहा है कि यह फोन एप्पल के आई फोन को टक्कर देगा।
गूगल ने साफ्टवेयर निर्माताओं के लिए आयोजित सम्मेलन में ऐसे कदमों की घोषणा की, जिसे तीसरे पक्ष के लिए उसकी सेवाओं को प्रतिबद्ध बनाने की कोशिश माना जा रहा है।
गूगल ने अपने शक्तिशाली साफ्टवेयर गूगल अर्थ का एक नया संस्करण प्रस्तुत किया जिसे दूसरी वेबसाइटें भी इस्तेमाल कर सकेंगी। गौरतलब है कि गूगल का गूगल मैप साफ्टवेयर दुनिया भर की 15 हजार से भी अधिक वेबसाइटों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications