असम में बाढ़ का पानी उतार पर

गौरतलब है कि गुवाहाटी से 500 किलोमीटर दूर स्थित धेमाजी जिले में मानसून पूर्व की भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। तटबंधों के टूटने के कारण पानी आबादी वाले स्थानों और एक राष्ट्रीय राज्यमार्ग तक आ पहुंचा है।
मिश्रा ने कहा, "अभी तक किसी तरह की जनहानि का समाचार नहीं है। हम हर स्थिति से निबटने के लिए तैयार हैं। तटबंधों की मरम्मत कर राज्यमार्ग को साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।"
गौरतलब है कि एशिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र की लंबाई 2,906 किलोमीटर है। असम में यह हर साल बाढ़ से भारी तबाही मचाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications