काराकोरम पहाड़ियों में छुपा है लादेन?

मीडिया की रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने अरब टेलीविजन नेटवर्क अल-अरेबिया के हवाले से सूचना दी कि कुछ दिन पहले अमेरिका के सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों ने कतर की राजधानी दोहा में इस विषय पर एक बैठक में हिस्सा लिया था।
बैठक में इराक में अमेरिकी सैन्य प्रमुख जनरल डेविड पेट्रॉस और पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत ऐन पैटरसन ने भी शिरकत की।
जानकारी के अनुसार अमेरिका की 'सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी' (सीआईए) का कहना है कि ओसामा पाकिस्तान के पश्चिमी सीमांत इलाके के पहाड़ों में छिपा है। जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान के तालिबान और पाकिस्तानी कबाइलियों में ओसामा का असर बढ़ता जा रहा है।
इसके अतिरिक्त सूचना दी गई है कि 'मुस्लिम ब्रदरहुड' जैसे अतिवादी गुटों ने भी अपनी नीतियों में बदलाव किया है। मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता माहदी अकेफ ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह अलकायदा के विदेशी हमलावरों (पश्चिमी ताकतों) के विरोध का तो हिमायती है, लेकिन बेकसूर लोगों को मारने का नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications