आरुषि केस की सीबीआई जांच हो: अधिवक्ता

Arushi
नोएडा, 28 मई: नोएडा के आरुषि तलवार और उसके घरेलू नौकर हेमराज के सनसनीखेज हत्याकांड में गिरफ्तार आरुषि के पिता राजेश तलवार के वकील ने आज मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराए जाने की मांग की है।

तलवार के वकील पिनाकी मिश्रा ने कहा, "पुलिस से जैसी उम्मीद थी वैसा काम उसने नहीं किया, इसलिए हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। जांच में भारी कमी रह गई है, इसीलिए तलवार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।"

मिश्रा ने आज तलवार को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वह तलवार को लेकर चिंतित हैं। उनके अनुसार पुलिस कुछ गैरवाजिब रास्ते अख्तियार कर सकती है।

मिश्रा ने कहा कि वकीलों की हड़ताल थी। पुलिस के वकील को बहस करने की इजाजत दी गई, लेकिन तलवार को अपनी बात रखने की इजाजत नहीं मिली, जबकि उनका पक्ष मजबूत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत की कोई जरूरत नहीं थी। यह तरीका एक सुचारू न्याय प्रक्रिया के विपरीत जाता है।

मिश्रा ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि तलवार को सीबीआई की हिरासत में भेजा जाए। इस मामले में केंद्र सरकार को राज्य सरकार से सलाह कर इस दिशा (सीबीआई जांच) में आदेश पारित करना चाहिए।"

इस अवसर पर तलवार के भाई दिनेश ने कहा, "एक निष्पक्ष जांच के लिए हमारी मदद की जाए।"

मिश्रा के अनुसार तलवार परिवार के सभी सदस्य चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो।

उल्लेखनीय है कि 15 मई को आरुषि तलवार की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती शक घरेलू नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन उसका शव बरामद होने पर शक की सुई आरुषि के पिता राजेश तलवार की ओर घूमी थी।

पुलिस का दावा है कि हत्या करते समय तलवार नशे की हालत में था। इसके विपरीत आरुषि की मां नूपुर तलवार ने कहा था कि उसके पति निर्दोष हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+