सीबीएसई की कक्षा 10 के परिणाम गुरुवार को

अधिकारी ने बताया कि सीबीएसई के करीब 765,095 छात्रों ने इस बार कक्षा दस की परीक्षाएं दी हैं। इसमें विदेश के छात्र भी शामिल हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं मार्च में 2,624 केंद्रों में आयोजित की गईं थीं।
अधिकारियों ने कहा कि छात्र अपने परिणाम वेबसाइट 'सीबीएसई रिजल्टस डॉट निक डॉट इन' में भी देख सकते हैं। एक छात्र की मां रंजना ने बताया, "मैं अपने बेटे के परिणामों को जानने के लिए उत्सुक हूं, लेकिन मेरा बेटा इस समय कंम्प्यूटर पर गेम खेलने में व्यस्त रहता है।"
दिल्ली के सरदार पटेल स्कूल के छात्र श्रीकांत वेंकटचेलम ने बताया, "मेरी परीक्षाएं बहुत अच्छी हुई हैं। ईश्वर ने चाहा तो मुझे बहुत अच्छे अंक मिलेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications