आनलाइन व्यापार सुलभ बनाती जक्स्टकंसल्ट

इस व्यापारिक मंच के बेहतर इस्तेमाल तथा नेट उपयोक्ताओं व उपभोक्ताओं के रुझान को भांपने के लिए अब कंपनियां सामने आ रही हैं, जोकि आनलाइन विक्रेताओं के प्रयासों का आंकलन करके उन्हें सहायता व सलाह प्रदान कर रही हैं।
इन्हीं में से एक कंपनी है दिल्ली आधारित जक्स्टकन्सल्ट, जोकि प्रामाणिक आंकड़ों व प्रक्रियाओं की सहायता से शोध, विश्लेषण व सलाह उपलब्ध करवाता है।
जक्स्टकन्सल्ट इंडिकस एनालिटिक्स तथा वेबचटनी स्टूडियो का एक संयुक्त उपक्रम है। ज्ञातव्य है कि इंडिकस एनालिटिक्स भारत में आर्थिक तथा सामाजिक-आर्थिक शोध के क्षेत्र में एक जानीमानी कंपनी है जिसके ग्राहकों में विश्व बैंक तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय जैसे नाम शामिल हैं। वहीं वेबचटनी स्टूडियो भारत की पूर्ण इंटरएक्टिव एजेंसियों में से एक है, तथा माइक्रोसॉफ्ट, टाटा इंडीकाम तथा इंडियाटाइम्स जैसी कंपनियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
जक्स्टकन्सल्ट की स्थापना संयुक्त रूप से संजय तिवारी, लवीश भंडारी, सिद्धार्थ राव तथा मृत्युंजय मिश्र द्वारा की गई थी जिनमें से सभी विज्ञापन, मार्केटिंग तथा आर्थिक शोध के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं।


Click it and Unblock the Notifications