आंध्र प्रदेश के उप चुनाव पृथक तेलंगाना के लिए जनमत संग्रह : टीआरएस

हैदराबाद, 28 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों और विधानसभा की 16 सीटों के लिए बुधवार को होने वाले उप चुनावों के लिए तेलंगाना राष्ट्र समिति ने कमर कस ली है। टीआरएस को उम्मीद है कि ये सीटें उसी की झोली में गिरेंगी।

टीआरएस ने इन उप चुनावों के लिए जमकर प्रचार अभियान किया है। उसने कहा है कि ये उप चुनाव पृथक तेलंगाना राज्य के लिए जनमत संग्रह हैं।

इस बार कांग्रेस और तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी) से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद टीआरएस को ऐसा विश्वास है कि वह तेलंगाना सहानुभूति को एक बार फिर से पाने में सफल रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि टीआरएस के चार सांसदों और 14 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। उनका विरोध इसको लेकर था कि कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अलग तेलंगाना राज्य के गठन में देरी कर रही है।

इन उप चुनावों में आंध्र प्रदेश विधानसभा की दो सीट कांग्रेस और टीडीपी विधायकों के निधन के कारण से खाली हुई है। इसमें से एक सीट तेलंगाना में ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+