गोवा के मल्लाहों को चर्च करेगा संगठित

उत्तरी गोवा के मपूसा स्थित चिनचिनिम चर्च ने अपने घोषणापत्र में कहा, "गोवा के विभिन्न स्थानों पर नाविकों को इस काउंसलिंग सेवा के तहत संगठित किया जाएगा। इस काउंसलिंग में नाविकों और उनके परिवार वालों के स्वास्थ्य संबंधी, धर्म संबंधी और व्यक्तिगत परेशानियों को दूर किया जाएगा।"
हाल ही में गोवा कैथोलिक चर्च के प्रमुख आर्कबिशप फिलिप निरे फेरो ने नाविकों और उनके परिवार वालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काउंसलिंग सेवा की योजना बनाई है।
चर्च प्रमुख का कहना है कि इन क्षेत्रों के ज्यादातर मल्लाहों का जीविकोपार्जन समुद्री कार्यो से जुड़ा हुआ है इसलिए वे अधिकतर समय अपने परिवार वालों से दूर रहते हैं और परिवार की जरूरतों का ठीक से ध्यान भी नहीं रख पाते। इस सेवा का लाभ जल्दी ही लोगों को मिलने लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications