यूएई में संयुक्त रूप से संचार सेवा मुहैया कराएंगी टाटा और इटिसलत

अबू धाबी, 28 मई (आईएएनएस)। दूर संचार क्षेत्र की अग्रणी भारतीय कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस ने संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में संचार सेवा मुहैया कराने के लिए यहां की कंपनी इटिसलत के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है। दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से संचार सेवाएं मुहैया कराएंगी।

डब्ल्यूएएम न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस समझौते के तहते दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को पुख्ता इंटरनेट सेवा और अन्य मूल्यवर्धित संचार सेवाएं मुहैया कराने के लिए अपने-अपने संसाधनों का संयुक्त रूप से इस्तेमाल करेंगी। इसके लिए दोनों ने देश में अपने नेटवर्क का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है।

इस गठजोड़ से दोनों कंपनियों को अपनी संचार सेवाओं का विस्तार करने और ग्राहकों को भरोसेमंद, किफायती और बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने का मौका मिलेगा। टाटा कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक (मध्य-पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र) रदवान मुसाली ने कहा, "इस गठजोड़ से टाटा कम्युनिकेशंस को वैश्विक क्षमता हासिल करने और ग्राहकों का विश्वास जीतने में सफलता मिलेगी।"

इटिसलत के उप प्रमुख अब्दुल्ला हाशिम ने कहा, "टाटा के साथ यह समझौता रणनीतिक भागीदारी जैसा है। इससे हमें अपने ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय संचार संपर्क सुविधा मुहैया कराने में आसानी होगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+