नीतीश कटारा हत्याकंड में विकास, विशाल दोषी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींदर कौर ने वर्ष 2002 में हुई हत्या के आरोपी विकास यादव और विशाल यादव को लंबी सुनवाई के बाद दोषी करार दिया है। इसके बाद विकास यादव ने बुधवार को एक याचिका दाखिल सत्र अलादत के फैसले पर रोक लगाने और मुख्य गवाह अजय कटारा से फिर से पूछताछ करने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में होगी।
अभियोजन पक्ष के वकील बी. एस. जॉन ने बताया कि वह विकास और विशाल के लिए अदालत से मृत्युदंड की मांग करेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में विकास की बहन भारती से कथित संबंधों का आरोप लगाते हुए दोनों ने नीतीश का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications