आरुषि हत्याकांड : नोएडा पुलिस पर अदालत की अवहेलना का आरोप (संशोधित)

नोएडा, 28 मई (आईएएनएस)। नोएडा के आरुषि-हेमराज हत्याकांड में गिरफ्तार राजेश तलवार के वकील ने कहा है कि पुलिस हिरासत में पूछताछ के समय उन्हें तलवार के साथ रहने की अनुमति नहीं देकर नोएडा पुलिस ने अदालती आदेश की अवहेलना की है।

गौरतलब है कि अदालत ने मंगलवार को तलवार को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा था कि तलवार से पूछताछ के दौरान उनके वकील को भी उपस्थित रहना चाहिए।

तलवार के वकील अभिजीत बनर्जी ने कहा कि जब तलवार को पुलिस अज्ञात स्थान पर ले जा रही थी तो उस समय वह नोएडा के सेक्टर 20 स्थित पुलिस स्टेशन में इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हम अदालत से आग्रह करेंगे कि वह नोएडा पुलिस के विरूद्ध अवमानना का नोटिस जारी करे।"

गौरतलब है कि तलवार को 23 मई को आरुषि-हेमराज हत्याकांड के आरोप में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दूसरी ओर मंगलवार को आरुषि के परिवार वालों ने इस हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+