लखनऊ में रोडवेज बस में बम की अफवाह से हड़कंप
लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ में आज देर शाम वाराणसी की तरफ से आ रही उत्तर प्रदेश (यूपी) रोडवेज की बस में बम की खबर होने से हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारी तत्काल बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बस की सघन तलाशी के बाद पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला।
लखनऊ के कैंट थाना-प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि वाराणसी से कानपुर जा रही रोडवेज बस यूपी-65 आर-7785 जैसे लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र के छप्पन चौराहे पर पहुंची तभी बस के ड्राइवर को 9792840875 मोबाइल नंबर से फोन आया कि बस में बम रखा हुआ है।
कंडक्टर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और बस की सघन तलाशी ली गई। तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला।
थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल नंबर की पड़ताल की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications