तेल कीमतों में गिरावट से अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी
न्यूयार्क, 28 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली कमी और तकनीकी कंपनियों के शेयरों के दामों में वृद्धि के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी दिखाई दी।
मंगलवार को तेल की कमतों में 2.5 प्रतिशत की कमी के कारण शेयर बाजारों में लोगों का विश्वास थोड़ा लौटा।
जुलाई में आपूर्ति किए जाने वाले कच्चे तेल की कीमत 3.34 डालर कम होकर 128.85 डालर पर आ गई। विश्लेषकों का मानना है कि तेल की बढ़ती कीमतों और अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण तेल की मांग में कमी आई है।
मंगलवार को डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक में 68.72 अंकों (0.55 प्रतिशत), सटैंडर्ड ऐड पूअर्स 500 सूचकांक में 9.42 अंकों (0.68) और सूचना तकनीक कंपनियों पर अधारित नैस्डैक में 36.57 अंकों (1.50) की बढ़त दर्ज की गई।
यूरो के मुकाबले डालर की कीमत में भी वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार को डालर की कीमत 63.44 यूरो से बढ़ कर 63.75 यूरो पर पहुंच गई। जापानी मुद्रा येन के मुकाबले भी डालर की कीमत 103.39 से बढ़कर 104.27 येन हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications