जानवरों के बच्चों की अपनी ही प्रजाति के साथ रहती है दूरियां : शोध

लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। मादा जानवर आमतौर पर अपने बच्चों की अपनी ही प्रजाति के अन्य जंतुओं के साथ दूरी बनाकर रखती है। नए शोध के मुताबिक मादा जानवर को लगता है कि एक ही तरह के भोजन और आश्रय की आवश्यकता के कारण अन्य जानवर कुछ बेहतर चीजें सीखकर उनसे आगे निकल सकते हैं।

इस शोध के नेतृत्वकर्ता नाटाली कूपर ने कहा कि सीमित प्राकृतिक आश्रय के कारण मादा जानवर यह तरीका अपनाती है। उसे यह आशंका रहती है कि कहीं उसके बच्चों के साथ उसकी प्रजाति के अन्य बच्चे भोजन और आश्रय संबंधित नई बातों की जानकारी न पा लें।

हाल ही में 'प्रोसीडिंग्स ऑफ द रॉयल सोसायटी ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज' के नवीनतम संस्करण में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। इसमें मादा जानवरों की आशंकाओं को उजागर किया गया है।

शोधकर्ता कूपर के मुताबिक जानवरों को लगता है कि सीमित प्राकृतिक आश्रय के कारण उनके बच्चे अपने को जीवित रखने के लिए संघर्ष करने पर मजबूर हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+