एक खास हार्मोन में छिपा है उम्रदराजी का राज
लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। जिन बुजुगरें में ग्रोथ हार्मोन अति सक्रिय होता है, उनकी आयु न सिर्फ लंबी होती है, बल्कि उनके दिल की बीमारी की चपेट में आने का खतरा भी कम होता है। एक नए अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।
इस ग्रोथ हार्मोन की पहचान इंसुलिन-ग्रोथ फैक्टर-1 (आईजीएफ-1) के तौर पर की गई है। इस हार्मोन का स्रोत इंसान का जिगर है। यही हार्मोन बच्चों के शारीरिक विकास में मददगार है और वयस्क होने पर भी उपचय की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।
शोधकर्ताओं ने 73 से 94 वर्ष के 376 स्वस्थ लोगों पर शोध कर यह निष्कर्ष निकाला है। शोधकर्ताओं ने आठ वर्षो के शोध के बाद यह निष्कर्ष निकाला है। शोध के तहत हर व्यक्ति के 'सीरम' नमूने की जांच की गई। जिन लोगों में आईजीएफ -1 स्तर कम पाया गया उनके मौत की जद में आने का खतरा अधिक पाया गया।
शोधकर्ताओं ने इस शोध के लिए एक नई प्रविधि 'बायोएसे' का इस्तेमाल किया। मौजूदा तकनीकों की तुलना में बायोएसे विधि के तहत प्रवाहमान आईजीएफ -1 के बारे में अधिक सटीक जानकारी हासिल की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications